Showing posts with label एव्हिएम मशीन. Show all posts

Wednesday, 15 March 2017

thumbnail

यह मोदी लहर नहीं ये तो EVM मशीन की लहर

  
    जो अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशो ने फेक दिया उसे हमने उठाया है और चला रहे है |  जी हा हम बात कर रहे है EVM मशीन की | पिछले ३ / ४  सालो में भारत की लोकशाही में बहोत से चमत्कार हुए जिसे, मोदी चमत्कार कहा जाता है, पर यह किसी ने सोचा तक नहीं की ये जो चमत्कार हो रहे है इसके पीछे मोदी नहीं बल्कि EVM मशीन का हात है | यही सोचनेवाली बात है की हमेशा सांप्रदायिकता के विवादों में फसी रही राजकीय  पार्टी स्पष्ट बहुमत के आधार पर सत्ता में कैसे आई ? एकाएक जनमत कैसे पलट गया ? इसका जवाब हमें EVM मशीनही दे सकती है |

    अमरीका जैसे बड़े देशों ने EVM मशीन का इस्तेमाल बंद किया है उसकी कही वजह है | सबसे बड़ी वजह यह है की इस मशीन को हॅक करना पॉसिबल है | अमरीका के बड़े बड़े सोफ्टवेयर इंजिनीअर भी चुनाव में EVM मशीन न इस्तेमाल किये जाने के पक्ष में थे |  अगर इस मशीन में गड़बड़ी की जा सकती है तो यह लोकतंत्र के लिए बहोत बड़ा खतरा है यह इन देशों ने जाना माना और EVM मशीन को गुडबाय कर दिया | लेकिन भारत में आज इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल हो रहा है और  इस मशीन से जुड़े बहोत से घोटाले भी सामने आ रहे है , बहोत से घोटाले दबाये भी गए है पर यह सारी बाते इसी और इशारा करती है की २०१४ से आयी यह लहेर मोदी लहर नहीं बल्कि EVM मशीन की लहर है !