Showing posts with label सामाजिक राजनितिक. Show all posts

Wednesday, 15 March 2017

thumbnail

यह मोदी लहर नहीं ये तो EVM मशीन की लहर

  
    जो अमेरिका जैसे शक्तिशाली देशो ने फेक दिया उसे हमने उठाया है और चला रहे है |  जी हा हम बात कर रहे है EVM मशीन की | पिछले ३ / ४  सालो में भारत की लोकशाही में बहोत से चमत्कार हुए जिसे, मोदी चमत्कार कहा जाता है, पर यह किसी ने सोचा तक नहीं की ये जो चमत्कार हो रहे है इसके पीछे मोदी नहीं बल्कि EVM मशीन का हात है | यही सोचनेवाली बात है की हमेशा सांप्रदायिकता के विवादों में फसी रही राजकीय  पार्टी स्पष्ट बहुमत के आधार पर सत्ता में कैसे आई ? एकाएक जनमत कैसे पलट गया ? इसका जवाब हमें EVM मशीनही दे सकती है |

    अमरीका जैसे बड़े देशों ने EVM मशीन का इस्तेमाल बंद किया है उसकी कही वजह है | सबसे बड़ी वजह यह है की इस मशीन को हॅक करना पॉसिबल है | अमरीका के बड़े बड़े सोफ्टवेयर इंजिनीअर भी चुनाव में EVM मशीन न इस्तेमाल किये जाने के पक्ष में थे |  अगर इस मशीन में गड़बड़ी की जा सकती है तो यह लोकतंत्र के लिए बहोत बड़ा खतरा है यह इन देशों ने जाना माना और EVM मशीन को गुडबाय कर दिया | लेकिन भारत में आज इलेक्ट्रोनिक वोटिंग मशीन का इस्तेमाल हो रहा है और  इस मशीन से जुड़े बहोत से घोटाले भी सामने आ रहे है , बहोत से घोटाले दबाये भी गए है पर यह सारी बाते इसी और इशारा करती है की २०१४ से आयी यह लहेर मोदी लहर नहीं बल्कि EVM मशीन की लहर है !    

Friday, 13 January 2017

thumbnail

विदेशमंत्री की देशभक्ति इतनी सस्ती ?

     
     हम भारतवासी इतने मुरख है की किस चीज को ज्यादा महत्त्व दे और किस चीज को ना दे यह जानने में हमें सालो बीत जाते है तब कही हम जान लेते है की कौनसी चीज हमारेलिए अपने देश के लिए फायदेमंद है | ऐसे ही अंग्रेजोंने हमपर १५० साल राज नहीं किया !

    आज हमारे देश के सामने अगिनत समस्या है , जिनका हल निकलने की उम्मीद यहाँ की जनता लगायी बैठी है पर हमारा सरकार ,नेतागण अपनी दिखाऊ देशभक्ति में लीन है | वही ये ,देशवासियों को भी मुर्ख बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे है  |

          हम भारतवासियों को माँ से प्यार है या  बस इस 'माँ' शब्द से प्यार है ? दरअसल हम भारतीयों को माँ के बदले माँ इस शब्द में ही उलझाया जा रहा है , हमारी देशभक्ति इतनी सस्ती हो गयी है की सड़क पर आ गयी है और हमारे विदेशमंत्री करोडो रुपयों का चुना लगाकर भागने वाले विजय माल्या, भारत का दुश्मन दाउद इब्राहीम, क्रिकेट में झोल कर मालामाल होकर फरार होनेवाले ललित मोदी को अपने पद एवं अधिकार के बलबूते पर घुटने टेकने पर मजबूर करना छोड़ तिरंगे की फोटो छपी चटाई एव कपड़ो पर रोक लगा रही है | उनसे माफ़ी मंगवा रहे है , और धमका रहे है की वीजा नहीं देंगे, पर भारत को लुटनेवाले  को वीजा देकर बहार जाने में और उन्हें किसी भी तरह की कोई परेशानी न हो इसका पूरा ख्याल रखने वाले देश के विदेशमंत्री की देशभक्ति आज इतनी सस्ती हो गयी है की छाती गलीचा बेचनेवालो पर रोक लगारकर अपनी देशभक्ति का प्रदर्शन किया जा रहा है |

   

Saturday, 7 January 2017

thumbnail

भाजप नेता साक्षी महाराज का विवादित बयान कहा : मुसलमान है भारत के बढती आबादी का कारण

             
 अपने विवादास्पद बयानों को लेकर सदा सुर्खियों में रहने वाले भाजप नेता साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है | 

          "साक्षी महाराज ने कहा कि भारत की बढ़ती आबादी का कारण हिंदू नहीं है बल्कि  जिनकी चार बीवियां और 40 बच्चे हैं वह भारत की बढ़ती आबादी का कारण है |"

आगे उन्होंने आगे कहा कि अगर भारत की बढती आबादी  पर नियंत्रण पाना है तो कड़े कानून बनाने की जरूरत है |