Showing posts with label तकनीकी. Show all posts

Wednesday, 15 February 2017

thumbnail

कब हासिल होगी हमारी मजिल जो लिखी है संविधान के पहले पन्ने पर......


         भारत का संविधान विश्व का सबसे बड़ा संविधान है वह इसीलिए नहीं की भारत की भूमि बड़ी है, या यहाँ की आबादी ज्यादा है , बल्कि इसीलिए बड़ा है क्यूंकि इस संविधान में वो सारे प्रावधान है जो मानवजाती के उन्नति के लिए जरुरी है  यह प्रावधान लिखित रूप में है वह इसीलिए की आजादी तक भारत में जो कानून चले आ रहे थे वो तो किसी धर्म के मुताबिक या परंपरा के मुताबिक चले आ रहे थे जिनकी वजह से भारत में मुट्ठीभर लोग बहुजन समाज पर राज करते चले आ रहे थे आज भी वही चल रहा है |

                   एक और मुट्ठीभर लोग भरपेट खाते है और अपने कुत्तों को भी खिलाते है वह भी चांदी की थाली में दूसरी और भारतीय समाज का बड़ा हिस्सा आज भी अनाज के दाने दाने के लिए तरसता है | हमने ठान लिया है की भारत को डिजिटल कर देंगे, कैशलेस कर देंगे पर यह नहीं सोचा की जो पहले से ही कॅशलेस है उनका क्या करेंगे ? जो आज भी दो वक्त की रोटी नहीं खा सकते उनका क्या करेंगे ? बेरोजगारों का क्या करेंगे ? जाती धर्म के नाम पर दंगे, तेजी से बढ़ाते चोर उचक्के लफंगे इन सबका क्या करेंगे ? दुनिया को दिखाने के लिए हम सीना तान के मेरा भारत महँ है कहेंगे पर इस महान भारत के अंदर महामारी जो चल रही है इसे कैसे निपटेंगे ? यहाँ के राजकीय दलों के अच्छे हो या भ्रष्ट नेता, कार्यकर्त्ता भी लाखो के सूट, करोडो की गाड़िया लेकर घुमते है , लेकिन जो आज भी भारतीय संस्कृति के रखवाले बन गावो में झोपड़ियों में और शहरो में फुटपाथ पर रह रहे है उनका क्या करेंगे?


      आज परस्थितिया ऐसी है की हमें हमरी मंजिल तो पता है पर हासिल करने में किसी में ताक़त नहीं न ही इच्छा | जिनके पास सत्ता है पर उन्हें संविधान में निरधारित मंजिल पाने इच्छा नहीं है जिन्हें इच्छा है उनके पास सत्ताबल नहीं है | ऐसी विपरीत परिस्थिति में है हमारा प्यारा भारत देश |


यह है भारत के संविधान की असली मंजिल 


                 हम, भारत के लोग, भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्वसंपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए, तथा उसके समस्त नागरिकों को:

सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता, प्राप्त कराने के लिए,

              तथा उन सब में, व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखंडता सुनिश्चित कराने वाली, बंधुता बढ़ाने के लिए, दृढ़ संकल्प होकर अपनी संविधानसभा में आज तारीख 26 नवम्बर 1949 को एतद् द्वारा इस संविधान को अंगीकृत, अधिनियमित और आत्मार्पित करते हैं।

        क्या पाना है हमें ? सामाजिक आर्थिक और राजनितिक न्याय , अभिव्यक्त, विश्वास, धर्म की उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता.


६० सालों में क्या पाया है हमने ? 


               संविधान के उद्देशिका का पठन तो हम जोरो शोरो से करते चले आ रहे है पर क्या पाया है हमने आज तक ? सामाजिक  न्याय ? अगर हमने संविधान का यह उद्देश्य पा लिया होता तो आज भी दलित, पिछड़े समाज के लोगों पर जाती धर्म के नाम से बहिष्कार की नौबत नहीं आती | जाती धर्म के नाम पर यो कतल होते न दिखते |  आर्थिक न्याय ? किसे मिला आर्थिक न्याय  करोडो का चुना लगानेवाले विजय माल्या , ललित मोदी जैसों को या आज भी दरिद्रता का जीवन जी रहे, विषमताभरी व्यवस्था की मार झेल रहे बहुजन समाज को  ?
 राजनितिक न्याय ? राजनितिक न्याय तो बहोत दूर की बात है, क्यों की आज सत्ता में जो चेहरें दिख रहे है जो पिछड़े, दलित गिने जाते है यहाँ वह भी कटपुतलिया है यहाँ के प्रस्थापितों की | समाज को बुरी तरह अपनी जाल में फसाकर सत्ता में रहनेवालो के सामने ये चाहकर भी कुछ नहीं कर सकते |

  अभिव्यक्त, विश्वास, को तो हर पल कुचला जाता है |  धर्म की उपासना की स्वतंत्रता, इसपर तो उसीका हक़ है जो सत्ता में है जो वो चाहें | प्रतिष्ठा और अवसर की समता. प्रतिष्ठा और अवसर(वह चाहें शिक्षा में हो या नोकरी, या राजनीती) इसपर  तो आज उनका ही हक़ है जिनके पास पैसा है | और बहुजन समाज के पास वो है नहीं |


कुल मिलाकर हमने क्या पाया है ? जो पाया वो सब कुछ उन्होंने ही पाया जो आज तक बहुजनो पर राज करते चले आ रहे थे | आज फिर भी हमने हार नहीं मानी निगाहे है  मंजिल पर है जो लिखी है संविधान के पहले पन्ने पर !




     

Tuesday, 14 February 2017

thumbnail

भारत ने रचा इतिहास , एकसाथ की १०४ सेटेलाईट लॉन्च

        स्पेस में एकसाथ १०४ सेटेलाईट लॉन्च करकर भारतीय वैज्ञानिकोंने एक नया इतिहास रच दिया है | हम सभी भारतीयोंके लिए यह बड़ी गर्व की बात है | पुरे विश्व में सिर्फ ६ ही अन्तरिक्ष एजेंसिया ऐसी है  जिनके पास अपने धरती पर सेटेलाईट बनाने की और छोड़ने की क्षमता है , भारत उनमें से एक है |


भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दी भारतीय वैज्ञानिकों को बधाई !

ट्विटर के जरिये भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस्रो (ISRO) के इस कामयाबी पर बधाई दी है

Saturday, 11 February 2017

thumbnail

हॅक होने से बचाए अपना गूगल अकाउंट ऐसे करे सुरक्षित...

           ( क्या आप गूगल की इमेल सर्विस, गूगल प्लेस्टोर, गूगल प्लस, गूगल मैप,  यूट्यूब इस्तेमाल करते है ? तो यह पोस्ट पढ़ना आपके लिए बेहद जरुरी है )  

            दोस्तों पिछले दो दशकों से टेक्नोलोजी बहोत ही तेजी से आगे बढ़ रही है, आज गूगल, फेसबुक, व्हाट्सप हमारे जीवन के आवश्यक अंग बन चुके | जीतनी तेजी से टेक्नोलोजी आगे बढ़ रही है उतनी ही तेजी से इनसे सम्बंधित खतरे भी बढ़ रहे है | अकाउंट हॅक हो जाना,  हॅक करकर उसका गलत इस्तेमाल करना,  व्हायरस के जरिये निजी डाटा की चोरी हो जाना यह समस्याए तेजी से बढ़ रही है |  इन सब से बचने के लिए आपको सावधानी बरतनी बहोत ही जरुरी है अगर आप उचित सावधानी नहीं बरतते तो अगला नंबर आपका भी हो सकता है |
               आज हम आपको बताने जा रहे है की कैसे आप 'टू स्टेप वेरिफिकेशन टूल' के जरिये अपना गूगल का खाता अधिक सुरक्षित कर सकते है , जिससे आपके गूगल अकाउंट  हॅक होने के चांसेस कम हो जाते है |


        टू स्टेप वेरिफिकेशन एक ऐसा माध्यम है जिसके जरिये आप अपने गूगल अकाउंट को अधिक सुरक्षित कर सकते है | अगर आप टू स्टेप वेरिफिकेशन एक्टिवेट करते है तो आपको अपने गूगल अकाउंट में इंटर करने के लिए दो स्टेप के जरिये वेरीफाय करना होगा, एक तो पासवर्ड और दूसरा कोड जो लॉग इन करते समय आपके मोबाईल आएगा | इसका मतलब अगर आपका पासवर्ड किसी और को पता भी चल गया तो भी वो आपके अकाउंट में लॉग इन नहीं कर पायेगा क्योंकी लॉग इन करने के लिए पासवर्ड के साथ मोबाईल पर भेजा गया कोड भी जरुरी है जो उसके पास नहीं होगा | तो क्या आप गूगल के इस टू स्टेप वेरिफिकेशन को एक्टिवेट करना चाहोगे ? तो फोलो कीजिये कुछ आसान सी स्टेप्स और बनाये अपने गूगल के खाते को और भी सुरक्षित....


१) स्टेप १ : 
                   आपको पहले गूगल के 'टू स्टेप वेरिफिकेशन' के पेज पर जाना होगा | इसके लिए पहले आपको गूगल के अकाउंट में लॉग इन करना जरुरी है | टू स्टेप वेरिफिकेशन के पेज पर जाने के लिए यहाँ क्लिक करे ➤➤➤➤➤ गूगल टू स्टेप वेरिफिकेशन


२) स्टेप २ :     
                    अब आपके स्क्रीन पर निचे दिखाई गयी विंडोज ओपन होगी जिसपर आपको GET STARTED बटन दिखाई देगा उसपर क्लिक करना है |
                   






















३) स्टेप ३ : 
                 गेट स्टार्टेड (GET STARTED) बटन पर क्लिक करने के बाद आपको आपका मोबाईल नंबर आपके गूगल खाते को जोड़ना है , मोबाईल नंबर इंटर करने के बाद  टेक्स्ट मेसेज (Text Message) ऑप्शन सिलेक्ट करके नेक्स्ट (Next) बटन पर क्लिक करे.....



४) स्टेप ४ : 
                    नेक्स्ट क्लिक करने के बाद आपके मोबाईल पर गूगल कोड का मेसेज आएगा जो कोड आपको इंटर करके नेक्स्ट बटन पर क्लिक करना है |
 

५) स्टेप ५ : 
                     चौथी  स्टेप को फोलो करने के बाद आपका मोबाईल नंबर आपके गूगल खाते को जोड़ दिया जायेगा अब आप टर्न ऑन (Turn On) बटन पर क्लिक करके टू स्टेप वेरिफिकेशन सक्रिय कर सकते है !


                किसी कारणवश अगर आपको टू स्टेप वेरिफिकेशन बंद करना हो तो आप गूगल के टू स्टेप वेरिफिकेशन पेज पर जाकर उसे बंद कर सकते है | इसकेलिए आपको सिर्फ टर्न ऑफ (Turn Off) बटन पर क्लिक करना है



  

Tuesday, 24 January 2017

thumbnail

ऐसे करे अपना फेसबुक अकाउंट पर्मनंटली डिलीट

             क्या आपका ज्यादातर समय फेसबुक पर जा रहा है ? क्या आप को  आपका टाईम खानेवाला फेसबुक खाता बंद करना है ?  हम आपको बताते है की आप फेसबुक खाता पर्मनंटली डिलीट कैसे कर सकते है|




       आपको फेसबुक खाता पर्मनंट बंद करने के लिए आपके कम्प्यूटर या लैपटॉप से निचे दी गयी प्रोसेस को फ़ॉलो करना होगा |



१) पहले अपने फेसबुक अकाउंट में लॉग इन करे|




२) अब जहा वेब एड्रेस इंटर किया जाता है वहा पर www.facebook.com/help/delete_account टाईप करे या इसी लिंक पर क्लीक करकर भी आप सीधे फेसबुक के डिलीट पेज पर पहुंच जायेंगे |




३) वहापर आपको डिलीट (Delete my account )ऑप्शन दिखाई देगा उसपर क्लीक करना है |




४) इसके बाद आपके लैपटॉप/कम्प्यूटर में एक नयी विंडो खुलेगी जिसमे ऊपर आपको आपके अकाउंट का पासवर्ड इंटर करना  है और निचे आपको पिक्स में दिखाए गये अक्षरों को सही से लिख कर के ओके बटन पर क्लिक करना है |



५) ओके बटन पर क्लिक करने के बाद आपके कम्प्युटर स्क्रीन पर निचे दिखाईं गयी विंडो खुलेगी |




६) डिलीट बटन पर क्लिक करते ही आपका खाता डिलीट के लिए रखा जाएगा |



            पर ध्यान रहे की आपका अकाउंट १४ दिनों तक डीएक्टिवेट मोड़ पर रखा जायेगा इसी बिच में अगर आपका मन बदल गया तो आप दोबारा लोग इन करकर फेसबुक अकाउंट चालू कर सकते है , और अगर आप १४ दिनों तक किसी बी प्रकार से आपके अकाउंट में लॉग इन नहीं करते तो आपका खाता फेसबुक से पर्मनंटली हटा दिया जायेगा मतलब पूरी तरह से डिलीट कर दिया जायेगा फिर आप किसी भी तरह से डिलीट किये गए अकाउंट को एक्सेस नहीं कर सकते |


                अगर आप १४ दिनों के अंदर फिर सेफेसबुक परलॉग इन करते है तो आपके पास दोऑप्शन होंगे एक तोफेसबुक डिलीशन जरी रखे या कैन्सल करके फिर से फेसबुक चलाये |  

Saturday, 7 January 2017

thumbnail

नासा का नया मिशन : अब करेंगे विशालकाय ब्लैक व्होल का अभ्यास

               

  नासा ने अब नया मिशन शुरू किया है |  जिसमे विशालकाय ब्लैक होल का अभ्यास किया जायेगा | ऐसा अंदाजा लगाया जा रहा है की यह मिशन दिसंबर २०२० में लांच होगा , जिसका खर्चा तक़रीबन १८८ मिलियन अमरीकी डॉलर होगा |


नासा ब्लाक होल की स्टडी करने के लिए अत्याधुनिक कैमरों का इस्तेमाल करेगा | नासा इस मिशन में कुछ महत्वपूर्ण बातों का पता लगाता है तो पृथ्वी पर आनेवाले से निपटने के लिए कुछ उपाय किये जा सकेंगे |  
thumbnail

भारत में ११ जनवरी को फ्लिप्कार्ट के जरिये लांच होगा Lenovo P2

  

 कुछ दिनों पहले लेनोवो की तरफ से कहा  गया था कि , वह भारत में जल्दी ही लिनेवो पी 2 लांच करने वाले है |

   अब कंपनी ने यह साफ कर दिया है कि जनवरी के 11 तारीख को लेनेवो P2. flipkart पर अवेलेबल होगा |

तो चलिए जान लेते हैं इस हैंडसेट के बारे में | क्या  क्या खास बातें है इस स्मार्टफोन की -

१) पहली सबसे खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन की बैटरी क्षमता 24w क्विक चार्ज के साथ 5100mAh होगी |

२) इस स्मार्टफोन की दूसरी खासबात यह है की ये ४ जी VoLTE सपोर्ट होगा |

३) इस स्मार्टफोन का  ५.५ इंच १०८०पी AMOLED display का होगा |

४) आपको इस स्मार्टफोन में ३२ जीबी का इंटरनल स्टोरेज मिलेगा | जो की आप एसडी कार्ड क जरिये ६४ जीबी तक बढ़ा सकते है |

५) यह स्मार्टफोन ड्यूल सिम सपोर्टेड होगा |

६) इस हैंडसेट में पीछेवाला  कैमरा १३ मेगापिक्सेल और सामनेवाला ५ मेगापिक्सेल का होगा 

७) आपको यह स्मार्टफोन दो कलर में उपलब्ध होगा  शैम्पेन गोल्ड और ग्रेफाइट ग्रे |